द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातू के रहने वाली एक लड़के को जब पिता ने KTM बाइक नहीं दिलाई तो उसने अपनी इच्छा पूरी के लिए गलत रास्ता अपनाया। छात्र ने अपनी शौक को पूरा करने के लिए बाइक दूसरे ले लूट ली। धुर्वा थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धुर्वा डैम साइड से बाइक चोरी के दो लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम रैनित उरांव और राज कुमार है।

नकली हथियार के बल पर दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि रैनित कॉलेज का छात्र है। उसने अपने पापा से KTM बाइक मांगी थी लेकिन पिता ने उसे देने से इंकार कर दिया। रैनित ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए एक साथी के साथ मिलकर एक केटीएम बाइक लूट कर फरार हो गया। सीटी एसपी ने बताया कि एक दिसंबर को धुर्वा डैम के पास मांडर का एक युवक केटीएम बाइक लेकर आया था। नकली हथियार के बल पर रैनित और राज कुमार से उससे बाइक लूट ली। जिसके बाद युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम का गठन करके छानबीन शुरू की।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N